नमस्कार दोस्तों!
प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, UPSC, Railway, Banking) के जनरल नॉलेज सेक्शन में "महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं उनके लेखक" (Important Books and Authors) एक ऐसा विषय है जिससे 2-3 प्रश्न हर साल पूछे जाते हैं। चाहे वह प्राचीन काल के संस्कृत ग्रंथ हों या आधुनिक भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पुस्तकें, इनकी जानकारी होना हर छात्र के लिए अनिवार्य है।
आज के इस QuickAffairs.com के विशेष लेख में, हमने आपके लिए इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण किताबों और उनके लेखकों की एक मास्टर लिस्ट तैयार की है। साथ ही, आपकी प्रैक्टिस के लिए अंत में Top 20 MCQs और PDF Download लिंक भी दिया गया है।
महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं उनके लेखक: प्राचीन से आधुनिक काल तक (Complete List)
क्या आप प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, Railway, Banking) की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आपको पता होगा कि "महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं उनके लेखक" (Important Books and Authors) विषय से हर साल 2-3 प्रश्न निश्चित रूप से पूछे जाते हैं।
QuickAffairs.com के इस विशेष लेख में हमने प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान (2024-25) की चर्चित पुस्तकों और उनके रचयिताओं की एक विस्तृत सूची तैयार की है। यह सूची आपकी तैयारी को तेज़ और सटीक बनाने में मदद करेगी।
📥 Study Material PDF
महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं लेखक लिस्ट को ऑफलाइन पढ़ने के लिए यहाँ से डाउनलोड करें
Download PDF Nowसंगम कालीन प्रमुख साहित्य –
| संगम साहित्य (ग्रंथ) | रचनाकार (लेखक) |
| तिरुक्कुरल (Tirukkural) | तिरुवल्लुवर |
| अहनानूर (Ahananuru) | रूद्रसर्मन |
| तोल्काप्पियम (Tolkappiyam) | तोल्काप्पियर |
| जीवक चिंतामणि (Jivaka Chintamani) | तिरुत्त्क्कदेवर |
| शिलप्पादिकारम (Silappadikaram) | इलंगो आदिगल |
| मणिमेखलै (Manimekalai) | सीतलै सत्रनार |
| मरूगर्रुप्पादय (Murugarrupadai) | नक्कीरर |
दिल्ली सल्तनत काल के प्रमुख ग्रन्थ एवं उनके लेखक –
| ग्रंथ का नाम | लेखक का नाम |
| संगीत राज | राणा कुम्भा |
| रागमाला | पुंडीरक विठ्ठल |
| ताजुल मासिर | हसन निजामी |
| तारीख-ए-दिल्ली | अमीर खुसरो |
| तारीख-ए-मुहम्मदी | मुहम्मद विहमद खान |
| तारीख-ए-हिन्द | अलबरुनी |
| तारीख-ए-मुबारक शाही | याहिया-बिन अहमद सरहिंदी |
| फतवा-ए-जहाँदारी | जियाउद्दीन बरनी |
| खजाइन-उल-फुतुह | अमीर खुसरो |
| तारीख-ए-फिरोजशाही | शम्स-ए-सिराज अफीफ |
| तुगलकनामा | अमीर खुसरो |
| फुतुहात-ए-फिरोजशाही | फिरोजशाह तुगलक |
| तारीख-ए-यामिनी | उत्वी |
| तबकात-ए-नासिरी | मिनहाज-उस-सिराज |
| रेहला | इब्नबतूता |
स्वतंत्रता
आंदोलन के दौरान लिखित प्रमुख पुस्तकें –
| पुस्तक का नाम | लेखक का नाम |
| अनहैप्पी इंडिया | लाला लाजपत राय |
| गीता रहस्य | बाल गंगाधर तिलक |
| बंदी जीवन | शचींद्र नाथ सान्याल |
| इंडियन होमरूल (हिन्द स्वराज) | महात्मा गाँधी |
| इंडिया डिवाइडेड | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद |
| इंडिया टुडे | रजनी पाम दत्त |
| नेशन इन मेकिंग | सुरेन्द्रनाथ बनर्जी |
| पाकिस्तान एंड द पार्टीशन ऑफ इंडिया | बी.आर. अंबेडकर |
| द फिलॉस्फी ऑफ द बॉम्ब | भगवती चरण बोहरा |
| माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ | महात्मा गाँधी |
| सत्यार्थ प्रकाश | दयानंद सरस्वती |
| इंडियन स्ट्रगल | सुभाषचंद्र बोस |
| पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया | दादा भाई नौरोजी |
| आनंद मठ | बंकिमचंद्र चटर्जी |
| इंडिया विन्स फ्रीडम | मौलाना अबुल कलाम आजाद |
| डिस्कवरी ऑफ इंडिया | जवाहरलाल नेहरू |
| इंडिया फ्रॉम कर्जन टू नेहरू एंड आफ्टर | दुर्गा दास |
| द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस | विजयलक्ष्मी पंडित |
| इंडिया एंड इंडियन मिशन | एलेक्जेंडर डफ |
| भारतीय स्वतंत्रता संग्राम | विनायक दामोदर सावरकर |
| लाइफ डिवाइन | अरविंद घोष |
| सॉन्ग ऑफ इंडिया | सरोजिनी नायडू |
| गीतांजलि, गोरा, पोस्ट ऑफिस | रवीन्द्रनाथ टैगोर |
| नेशन्स वॉयस | डॉ. राधाकृष्णन |
| गैदरिंग स्टॉर्म | लैपियरे एवं कॉलिंस |
| एसेज ऑन गीता | अरविंद घोष |
| नील दर्पण (नाटक) | दीनबंधु मित्र |
| द बन्च ऑफ ओल्ड लेटर्स | जवाहरलाल नेहरू |
| हिंट्स फॉर सेल्फ कल्चर | लाला हरदयाल |
| इंडियन फिलॉसफी | डॉ. राधाकृष्णन |
| इंडिया अनरेस्ट | वैलेन्टाइन शिरोल |
| इंडिया ए नेशन | एनी बेसेंट |
| इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया | आर.सी. दत्त |
| इंडियन रेनेसां | सी.एफ. एंडूज |
| द रिडल्स ऑफ हिंदुइज्म | बी.आर. अंबेडकर |
| इंडियन डायरी | ई. एस. मॉन्टेग्यू |
| कमेन्टरीज ऑन द कुरान | सर सैय्यद अहमद खान |
प्रमुख भारतीय लेखक एवं उनकी पुस्तकें –
| पुस्तक का नाम | लेखक का नाम |
| सेतुबन्ध (मराठी प्राकृत काव्य) | प्रवरसेन II |
| पंचतंत्र | विष्णु शर्मा |
| प्रेमवाटिका | रसखान |
| मृच्छकटिकम् (मिट्टी का खिलौना) | शूद्रक |
| कामसूत्र | वात्स्यायन |
| दायभाग | जीमूतवाहन |
| नेचुरल हिस्ट्री | प्लिनी |
| दशकुमारचरितम्, अवंती सुन्दरी | दण्डी |
| बुद्धचरितम् | अश्वघोष |
| कादम्बरी, हर्षचरित | बाणभट्ट |
| हमीर महाकाव्य | नयचंद्र सूरी |
| अमरकोष | अमर सिंह |
| शाहनामा | फिरदौसी |
| साहित्यलहरी, सूरसागर, सूर सारावली | सूरदास |
| हुमायूँनामा | गुलबदन बेगम |
| नीति-शतक, श्रृंगार-शतक, वैरण्य-शतक | भर्तृहरि |
| किरातार्जुनीयम | भारवि |
| मिताक्षरा | विज्ञानेश्वर |
| अभिज्ञान शाकुन्तलम्, मेघदूत, रघुवंशम्, कुमारसंभवम् | कालिदास |
| गीतगोविन्द | जयदेव |
| मालती माधव, उत्तररामचरित | भवभूति |
| गौडवाहो | वाक्पति |
| स्वप्नवासवदत्ता, मध्यमव्योग, पंचरात्र, चरुदत्त, प्रतिमा नाटक, दूतवाक्य, दूतघटोत्कच, कर्णभार, उरुभंग, अविमारक, बालचरित, अभिषेक, प्रतिज्ञयौगधारायण | भास (नाटककार) |
| चित्रांगदा, गीतांजलि, विसर्जन, गार्डनर, हंग्रीस्टोन्स, गोरा, चाण्डालिका क्रिसेंट मून, द कोर्टडांसर, पोस्ट ऑफिस, किंग ऑफ डार्क चेंबर, तीन एकांकी नाटक | रविन्द्र नाथ टैगोर |
| भारत-भारती | मैथिली शरण गुप्त |
| डेथ ऑफ ए सिटी, कागज ते कैनवास, फोर्टीनाइन डेज | अमृता प्रीतम |
| इन्दिरा गाँधी रिटर्न्स, द कम्पनी ऑफ वीमैन, दिल्ली, ट्रुथ लव एंड लिटिल मेलिस, ट्रेन टू पाकिस्तान बुरियल एट सी | खुशवंत सिंह |
| कामायनी, आँसू, लहर | जयशंकर प्रसाद |
| लाइफ डिवाइन, एशेज ऑन गीता | अरविन्द घोष |
| अनामिका, परिमल | सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' |
| मुद्राराक्षस, देवीचन्द्र गुप्तम | विशाखदत्त |
| अष्टाध्यायी | पाणिनि |
| पद्मावत | मलिक मोहम्मद जायसी |
| गोल्डेन थ्रेसहोल्ड, ब्रोकेन विंग्स | सरोजनी नायडू |
प्रमुख विदेशी लेखक एवं उनकी पुस्तकें –
| पुस्तक का नाम | लेखक का नाम |
| वेल्थ ऑफ नेशंस | एडम स्मिथ |
| द वर्ल्ड एज आई सी ईट | अल्बर्ट आइंस्टीन |
| एयरपोर्ट | आर्थर हेले |
| प्राइस ऑफ पावर | सैम्युअल हर्ष |
| डिवाइन कॉमेडी | दाँते |
| ओडिसी, इलियड | होमर |
| ट्रॉपिक ऑफ कैंसर | हेनरी मिलर |
| प्रिंसीपिया | सर आइजैक न्यूटन |
| पैराडाइज लॉस्ट | जॉन मिल्टन |
| एशियन ड्रामा, अगेन्स्ट् द स्ट्रीम | गुन्नार मिर्डल |
| एनिमल फार्म, 1984 | जॉर्ज ऑर्वेल |
| कामेडी ऑफ एरर्स, एज यू लाइक इट, ए मिड समर नाइट्स ड्रीम, हैमलेट, किंग लियर, ओथेलो, जूलियस सीजर, किंग लियर, मैकवैथ, ऑल इज वेल दैट इंड्स वेल | विलियम शेक्सपीयर |
| ग्रेट ट्रेजडी | जेड. ए. भुट्टो |
| मैन एण्ड सुपरमैन, एपिल कार्ट, आर्म्स एण्ड द मैन, सीजर एण्ड क्लियोपेट्रा, पिगमैलियन, मेजर बार्बरा, मैन ऑफ डेस्टिनी | जार्ज बर्नाड शॉ |
| डाइलेमा ऑफ ऑवर टाइम, ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स | हेराल्ड जे. लाश्की |
| मदर | मैक्सिम गोर्की |
| ऑन कंट्राडिक्शन | माओ-त्से-तुंग |
| मीन केम्फ (Mera Sangharsh) | एडॉल्फ हिटलर |
| द वंडर दैट वाज इंडिया | ए. एल. बाशम |
| पॉलिटिक्स | अरस्तु (Aristotle) |
| द सोशल कॉन्ट्रैक्ट | रूसो |
| ए पैसेज टू इण्डिया | ई. एम. फोस्टर |
| वार एण्ड पीस | लियो टॉल्स्टॉय |
| मदर इंडिया | कैथरीन मेयो |
| द प्रिंस | मैकियावेली |
| डिसेंट ऑफ मैन, ओरिजिन ऑफ स्पीशीज | चार्ल्स डार्विन |
| ए टेल ऑफ टू सिटीज, पिकनिक पेपर्स, ओलिवर टिवस्ट, डेविड कॉपरफील्ड, ग्रेट एक्सपेक्टेशंस | चार्ल्स डिकिंस |
महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं लेखक: महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Top 20 MCQs)
प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाने वाले 'पुस्तकें एवं लेखक' विषय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनकी विस्तृत व्याख्या नीचे दी गई है:
Q01. ‘राजतरंगिणी’ नामक पुस्तक से किस राज्य का इतिहास ज्ञात होता है?
A. राजस्थान
B. जम्मू & कश्मीर
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक
उत्तर — B. जम्मू & कश्मीर
व्याख्या: संस्कृत साहित्य में ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध लिखने का सर्वप्रथम प्रयास कल्हण के द्वारा किया गया। ‘राजतरंगिणी’ का शाब्दिक अर्थ है "राजाओं की नदी"। कल्हण कश्मीर के राजा हर्ष के दरबारी कवि थे। इसमें 12वीं सदी तक के कश्मीर के शासकों का वर्णन है।
Q02. ‘अर्थशास्त्र’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. चाणक्य
B. सेल्युकस
C. चंद्रगुप्त
D. मेगस्थनीज
उत्तर — A. चाणक्य
व्याख्या: चाणक्य (कौटिल्य या विष्णुगुप्त) द्वारा रचित इस पुस्तक का संबंध राजनीति से है। यह 15 अधिकरणों एवं 180 प्रकरणों में विभाजित है, जिससे मौर्यकालीन इतिहास की जानकारी मिलती है।
Q03. किस रचना में कन्नौज के राजा ‘यशोवर्मन’ के चरित्र का वर्णन मिलता है?
A. मिताक्षरा
B. राजतरंगिणी
C. अर्थशास्त्र
D. गौडवाहो
उत्तर — D. गौडवाहो
व्याख्या: वाक्पति कन्नौज के राजा यशोवर्मन के राजकवि थे। उन्होंने प्राकृत भाषा में ‘गौडवाहो’ की रचना की, जिसमें यशोवर्मन की विजयों और चरित्र का वर्णन है।
Q04. ‘लेक्चर्स फ्रॉम कोलम्बो टू अल्मोड़ा’ पुस्तक किसके भाषणों का संकलन है?
A. स्वामी विवेकानन्द
B. महात्मा गाँधी
C. जवाहरलाल नेहरू
D. इंदिरा गाँधी
उत्तर — A. स्वामी विवेकानन्द
Q05. ‘हितोपदेश’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. विष्णु शर्मा
B. नारायण पंडित
C. नागार्जुन
D. वात्स्यायन
उत्तर — B. नारायण पंडित
Q06. ‘चरक संहिता’ निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?
A. कला
B. विधि
C. राजनीति
D. चिकित्सा
उत्तर — D. चिकित्सा
Q07. ‘लीलावती’ पुस्तक किससे सम्बंधित है?
A. गणित से
B. वनस्पति शास्त्र से
C. जंतु विज्ञान से
D. अर्थशास्त्र से
उत्तर — A. गणित से
Q08. ‘महाभारत’ महाकाव्य का मौलिक (पुराना) नाम क्या है?
A. वृहद कथा
B. राजतरंगिणी
C. कथासरित्सागर
D. जयसंहिता
उत्तर — D. जयसंहिता
Q09. ‘इंडिका’ का लेखक कौन था?
A. विष्णुगुप्त
B. मेगस्थनीज
C. डायामेचस
D. गोविंद सिंह
उत्तर — B. मेगस्थनीज
Q10. ‘बाबरनामा’ मूल रूप से किस भाषा में लिखा गया है?
A. अरबी
B. तुर्की
C. उर्दू
D. फारसी
उत्तर — B. तुर्की
Q11. ‘नाट्यशास्त्र’ का प्रथम भारतीय महाकाव्य किसने लिखा था?
A. भरत मुनि
B. अभिनव गुप्त
C. वाल्मीकि
D. वेद व्यास
उत्तर — A. भरत मुनि
Q12. ‘काव्यादर्श’ नामक ग्रंथ की रचना किसके द्वारा की गई है?
A. भामाह
B. मम्मट
C. भरत मुनि
D. दंडी
उत्तर — D. दंडी
Q13. ‘मिताक्षरा’ किसकी रचना है?
A. हर्षवर्धन
B. विज्ञानेश्वर C. कल्हण
D. याज्ञवल्क्य
उत्तर — B. विज्ञानेश्वर
Q14. ‘मत्तविलास प्रहसनम्’ किसकी रचना है?
A. भारवि
B. महेंद्र वर्मन
C. कालिदास
D. जायसी
उत्तर — B. महेंद्र वर्मन
Q15. ‘कपालकुंडला’ के लेखक कौन हैं?
A. शरतचंद्र चटर्जी
B. ताराशंकर बंधोपाध्याय
C. बंकिम चन्द्र चटर्जी
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर — C. बंकिम चन्द्र चटर्जी
Q16. प्रसिद्ध उपन्यास ‘चरित्रहीन’ के उपन्यासकार कौन हैं?
A. शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
B. मुंशी प्रेमचंद
C. धर्मवीर भारती
D. महावीर प्रसाद द्विवेदी
उत्तर — A. शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
Q17. इन्दिरा गांधी ने निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक लिखी थी?
A. विंग्स ऑफ फायर (A.P.J. Abdul Kalam)
B. डिस्कवरी ऑफ इंडिया (J.L. Nehru)
C. माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ (M. Gandhi)
D. माई ट्रुथ
उत्तर — D. माई ट्रुथ
Q18. ‘गोरा’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. रविन्द्र नाथ टैगोर
B. प्रेमचंद्र
C. महात्मा गांधी
D. अवनींद्रनाथ टैगोर
उत्तर — A. रविन्द्र नाथ टैगोर
Q19. ‘रज्मनामा’ किस ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
A. पंचतंत्र
B. रामायण
C. कथासरित्सागर
D. महाभारत
उत्तर — D. महाभारत
Q20. कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ का अंग्रेजी अनुवाद सर्वप्रथम किसने किया?
A. रिचर्ड बर्टन
B. चार्ल्स विलकिंस
C. विलियम जोंस
D. मैक्स मूलर
उत्तर — C. विलियम जोंस
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. 'राजतरंगिणी' पुस्तक का लेखक कौन है? उत्तर: राजतरंगिणी के लेखक कल्हण हैं, इसमें कश्मीर के इतिहास का वर्णन है।
Q2. अर्थशास्त्र पुस्तक किस विषय पर आधारित है? उत्तर: चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र मुख्य रूप से राजनीति और लोक प्रशासन पर आधारित है।
Q3. भारत का 'शेक्सपियर' किसे कहा जाता है? उत्तर: महाकवि कालिदास को उनकी महान रचनाओं के कारण भारत का शेक्सपियर कहा जाता है।
Q4. 'विंग्स ऑफ फायर' किसकी आत्मकथा है? उत्तर: यह भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा है।
5. निष्कर्ष (Conclusion)
स्टैटिक जीके (Static GK) के इस भाग में हमने उन सभी पुस्तकों को कवर करने की कोशिश की है जो बार-बार परीक्षाओं में दोहराई जाती हैं। QuickAffairs.com का यह प्रयास आपकी तैयारी को एक नई दिशा देने के लिए है। इस लिस्ट को समय-समय पर रिवाइज करते रहें ताकि परीक्षा के समय आप कोई भी उत्तर गलत न करें।

0 Comments