Ad Code

वर्तमान में कौन क्या है? 2026 | Who is Who in India 2026 (90+ MCQs)

भारत में वर्तमान कौन क्या है? (2025-26)

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 'Who is Who' यानी वर्तमान नियुक्तियों का अपडेट होना बहुत जरूरी है। इस पोस्ट में हमने नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक के सभी ताजा बदलावों को शामिल किया है। चाहे वह RBI के नए गवर्नर हों या मुख्य चुनाव आयुक्त, यहाँ आपको सभी महत्वपूर्ण पदों की पूरी और सटीक जानकारी मिलेगी।

📄

Current Affairs PDF Download

वर्तमान नियुक्तियों की पूरी सूची को ऑफलाइन पढ़ने के लिए यहाँ से PDF डाउनलोड करें।

📥 Download Now
Clicking will take you to Quick Affairs GK Telegram
भारत में वर्तमान में कौन क्या है 2026 की सूची - महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ (Current Who is Who in India 2026 List)
Q01). भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बोर्ड में सदस्य (वित्त) के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला कौन हैं? Who is the first woman to be appointed as a Member (Finance) on the board of the Airports Authority of India (AAI)?
  • A. मल्लिका अर्जुन
  • B. हर्षिनी कान्हेकर
  • C. अवनी चतुर्वेदी
  • D. निवेदिता दुबे
Show Answer

उत्तर - D. निवेदिता दुबे


Q02). हाल ही में किसे ‘केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC)’ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed as the head of the Central Vigilance Commission (CVC)?
  • A. प्रवीण वशिष्ठ
  • B. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
  • C. संजय कोठारी
  • D. के. संथानम
Show Answer

उत्तर - A. प्रवीण वशिष्ठ

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) –
• स्थापना - 1964 (संथानम समिति की सिफारिश पर की गई थी।)
• CVC एक वैधानिक निकाय है, इसे वर्ष 2003 में संसद के एक अधिनियम द्वारा वैधानिक (Statutory) दर्जा प्राप्त हुआ।

Q03). जनवरी 2026 में ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) के नए महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Director General (DG) of the Border Security Force (BSF) in January 2026?
  • A. शत्रुजीत सिंह कपूर
  • B. प्रवीण कुमार
  • C. राकेश अग्रवाल
  • D. संजय सिंघल
Show Answer

उत्तर - B. प्रवीण कुमार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) –
• भारत का एक प्रमुख सशस्त्र पुलिस बल है।
• स्थापना - 1 दिसम्बर, 1965
• मुख्यालय - नई दिल्ली (भारत)
• सिद्धांत - “जीवन पर्यन्त कर्तव्य”
• यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

Q04). हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 'DIG' के पद पर किसे नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed to the post of 'DIG' in the Central Reserve Police Force (CRPF)?
  • A. सदानंद दाते
  • B. प्रवीण कुमार
  • C. शत्रुजीत सिंह कपूर
  • D. रवि शंकर छवि
Show Answer

उत्तर - D. रवि शंकर छवि

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) –
• स्थापना - 27 जुलाई 1939
• मुख्यालय - नई दिल्ली
• महानिदेशक - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह

Q05). ‘नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी’ (NIA) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Director General of the National Investigation Agency (NIA)?
  • A. प्रवीण कुमार
  • B. शत्रुजीत सिंह कपूर
  • C. राकेश अग्रवाल
  • D. राजेश कुमार सिंह
Show Answer

उत्तर - C. राकेश अग्रवाल

• राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भारत की केंद्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है।
• इसकी स्थापना 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद, आतंकवाद से संबंधित अपराधों की जांच के लिए की गई थी।

Q06). केंद्र सरकार ने किसे ‘भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’ (ITBP) का नया प्रमुख नियुक्त किया है? Who has the central government appointed as the new chief of the Indo-Tibetan Border Police (ITBP)?
  • A. शत्रुजीत सिंह कपूर
  • B. रवि शंकर छबी
  • C. अनीश दयाल सिंह
  • D. दलजीत सिंह चौधरी
Show Answer

उत्तर - A. शत्रुजीत सिंह कपूर

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) –
• स्थापना - 24 अक्टूबर, 1962
• मुख्यालय - नई दिल्ली (भारत)
• तैनाती - हिंद चीन
• बल का आदर्श वाक्य – “शौर्य-दढ़ता-कर्म निष्ठा”

Q07). जनवरी 2026 में टाटा कम्युनिकेशंस ने किसे अपना MD और CEO-Designate नियुक्त किया है? In January 2026, whom did Tata Communications appoint as its MD and CEO-Designate?
  • A. विकास चड्ढा
  • B. गणेश लक्ष्मीनारायणन
  • C. सत्यकी घोष
  • D. करुणाकरण अझिसुर
Show Answer

उत्तर - B. गणेश लक्ष्मीनारायणन


Q08). ‘रेमंड लाइफस्टाइल’ (Raymond Lifestyle) के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new CEO of Raymond Lifestyle?
  • A. गौतम सिंघानिया
  • B. सत्यकी घोष
  • C. अतुल सिंह
  • D. विनीत अग्रवाल
Show Answer

उत्तर - B. सत्यकी घोष


Q09). ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम’ (ESIC) के नए महानिदेशक कौन हैं? Who is the new Director General of the Employees' State Insurance Corporation (ESIC)?
  • A. अशोक कुमार सिंह
  • B. राजेंद्र कुमार
  • C. संजय मल्होत्रा
  • D. टीवी सोमनाथन
Show Answer

उत्तर - A. अशोक कुमार सिंह

• ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम’ (ESIC) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है, जो श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है।
• इसकी स्थापना ESI अधिनियम, 1948 के तहत की गई थी।

Q10). उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Chief Justice of the Uttarakhand High Court?
  • A. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता
  • B. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल
  • C. न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू
  • D. न्यायमूर्ति एम. एम. श्रीवास्तव
Show Answer

उत्तर - A. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता


Q11). ‘परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड’ (AERB) के अध्यक्ष के रूप में जनवरी 2026 में किसकी नियुक्ति हुई है? Who was appointed as the chairman of the Atomic Energy Regulatory Board (AERB) in January 2026?
  • A. ए. के. बालसुब्रमण्यम
  • B. दिनेश कुमार शुक्ला
  • C. अजय सेठ
  • D. प्रमोद अग्रवाल
Show Answer

उत्तर - A. ए. के. बालसुब्रमण्यम

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) –
• स्थापना - 15 नवंबर, 1983
• मुख्यालय - मुंबई
• गठन - इसका गठन परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 के तहत किया गया था।
• कार्य - परमाणु ऊर्जा के उपयोग से उत्पन्न होने वाले विकिरण के खतरों से लोगों और पर्यावरण की रक्षा करना।

Q12). ‘टीबीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस’ (TVS Supply Chain Solutions) के वैश्विक सीईओ कौन बने हैं? Who has been appointed as the global CEO of TVS Supply Chain Solutions?
  • A. विकास चड्ढा
  • B. आर. दिनेश
  • C. विनीत अग्रवाल
  • D. श्रीधर कृष्णन
Show Answer

उत्तर - A. विकास चड्ढा

• TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस एक वैश्विक मल्टीनेशनल कंपनी है जो रसद और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (logistics & supply chain) में विशेषज्ञता रखती है।

Q13). ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं? Who has become the first woman president of the Press Club of India?
  • A. बरखा दत्त
  • B. श्वेता सिंह
  • C. संगीता बरूआ पिशारोटी
  • D. पल्लवी घोष
Show Answer

उत्तर - C. संगीता बरूआ पिशारोटी


Q14). कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? Who has taken over as the Chairman-cum-Managing Director (CMD) of Coal India Limited (CIL)?
  • A. बी. साईराम
  • B. पी. एम. प्रसाद
  • C. अमरेंदु प्रकाश
  • D. संदीप प्रधान
Show Answer

उत्तर - A. बी. साईराम

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) –
• स्थापना - 1975 में हुई थी।
• मुख्यालय - कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
• यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक 'महारत्न' कंपनी है और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है।

Q15). केंद्र सरकार ने किसे नया रक्षा सचिव (Defence Secretary) नियुक्त किया है? Who has the central government appointed as the new Defence Secretary?
  • A. गिरधर अरमाने
  • B. अजय कुमार
  • C. राजेश कुमार सिंह
  • D. टीवी सोमनाथन
Show Answer

उत्तर - C. राजेश कुमार सिंह


Q16). हाल ही में किसे महाराष्ट्र पुलिस का नया महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed as the new Director General of Police (DGP) of Maharashtra?
  • A. रश्मि शुक्ला
  • B. विवेक फनसालकर
  • C. सुबोध जायसवाल
  • D. सदानंद दाते
Show Answer

उत्तर - D. सदानंद दाते


Q17). दिसंबर 2025 को भारत के नए ‘मुख्य सूचना आयुक्त’ (Chief Information Commissioner) के रूप में किसने शपथ ली? Who was sworn in as India's new Chief Information Commissioner in December 2025?
  • A. हीरालाल सामरिया
  • B. राज कुमार गोयल
  • C. विनोद कुमार तिवारी
  • D. जया वर्मा सिन्हा
Show Answer

उत्तर - B. राज कुमार गोयल

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) –
• स्थापना - 12 अक्टूबर 2005 (सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act), 2005 के तहत।)
• मुख्यालय - नई दिल्ली।

Q18). भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है? Who has taken oath as the 15th Vice President of India?
  • A. जगदीप धनखड़
  • B. श्री सी. पी. राधाकृष्णन
  • C. सदानंद वसंत दाते
  • D. बी. साईराम
Show Answer

उत्तर - B. श्री सी. पी. राधाकृष्णन

• श्री सी. पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति हैं (सितंबर 2025 में कार्यभार संभाला)।
• उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति (Chairman) भी होते हैं।

Q19). गूगल ने हाल ही में किसे अपने ‘AI इंफ्रास्ट्रक्चर’ का नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नियुक्त किया है? Who has Google recently appointed as the new Chief Technologist of its 'AI Infrastructure’?
  • A. सुंदर पिचाई
  • B. थॉमस कुरियन
  • C. अमीन वहदात
  • D. डेमिस हसाबिस
Show Answer

उत्तर - C. अमीन वहदात


Q20). दिसंबर 2025 को रेलवे बोर्ड के ‘सदस्य (वित्त)’ के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? Who assumed the position of 'Member (Finance)' of the Railway Board in December 2025?
  • A. सतीश कुमार
  • B. अर्पणा गर्ग
  • C. जया वर्मा सिन्हा
  • D. अश्विनी वैष्णव
Show Answer

उत्तर - B. अर्पणा गर्ग

• अर्पणा गर्ग एक अनुभवी IRAS अधिकारी हैं, जिन्हें भारतीय रेल के वित्तीय अनुशासन की जिम्मेदारी दी गई है।

Q21). संसद टीवी के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन हैं? Who is the current Chief Executive Officer (CEO) of Sansad TV?
  • A. रवि कपूर
  • B. पी. वी. सत्यनारायण
  • C. ओम बिरला
  • D. उत्पल कुमार सिंह
Show Answer

उत्तर - D. उत्पल कुमार सिंह


Q22). केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है? Who has the central government recently nominated as a director on the Central Board of the Reserve Bank of India (RBI)?
  • A. अजय सेठ
  • B. अनुराधा ठाकुर
  • C. संजय मल्होत्रा
  • D. टीवी सोमनाथन
Show Answer

उत्तर - B. अनुराधा ठाकुर


Q23). वर्ष 2025 में किसे ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय’ (IGNOU) की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है? Who was appointed as the first female Vice-Chancellor of Indira Gandhi National Open University (IGNOU) in the year 2025?
  • A. प्रो. नजमा अख्तर
  • B. डॉ. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित
  • C. प्रो. अनुराधा ठाकुर
  • D. प्रो. उमा कांजीलाल
Show Answer

उत्तर - D. प्रो. उमा कांजीलाल


Q24). रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the first woman Director General (DG) of the Railway Protection Force (RPF)?
  • A. नीना सिंह
  • B. सोनाली मिश्रा
  • C. रश्मि शुक्ला
  • D. मनीषा पाढ़ी
Show Answer

उत्तर - B. सोनाली मिश्रा


Q25). हाल ही में डॉ. मनीषी मकरंद क्षीरसागर किस विश्वविद्यालय की 100 साल के इतिहास में पहली महिला कुलपति (Vice-Chancellor) बनी हैं? Recently, Dr. Manishi Makarand Kshirsagar became the first woman Vice-Chancellor in the 100-year history of which university?
  • A. मुंबई विश्वविद्यालय
  • B. नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU)
  • C. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय
  • D. दिल्ली विश्वविद्यालय
Show Answer

उत्तर - B. नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU)

• मनीषी क्षीरसागर को 1923 में स्थापित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है।
• उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा 5 वर्ष के लिए की गई है।

Q26). जनवरी 2026 में ‘कोलकाता उच्च न्यायालय’ के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया? Who was appointed as the Chief Justice of the Calcutta High Court in January 2026?
  • A. न्यायमूर्ति टी. एस. शिवगणनम
  • B. न्यायमूर्ति मुदगल
  • C. न्यायमूर्ति बी. आर. सारंगी
  • D. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल
Show Answer

उत्तर - D. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल


Q27). ईएसएएफ (ESAF) स्मॉल फाइनेंस बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new chairman of ESAF Small Finance Bank?
  • A. कार्तिकेयन मणिकम
  • B. आर. पी. रामकृष्णन
  • C. सुमंत कथपालिया
  • D. प्रशांत कुमार
Show Answer

उत्तर - A. कार्तिकेयन मणिकम


Q28). निसान (Nissan) इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the president of Nissan India?
  • A. थिएरी सबाग
  • B. फ्रैंक टोरेस
  • C. राकेश श्रीवास्तव
  • D. अश्विनी गुप्ता
Show Answer

उत्तर - A. थिएरी सबाग


Q29). नवंबर 2025 में किसे SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) का नया ‘पूर्णकालिक सदस्य’ नियुक्त किया गया है? Who was appointed as the new 'full-time member' of SEBI (Securities and Exchange Board of India) in November 2025?
  • A. अमरजीत सिंह
  • B. कमलेश चंद्र वर्श्नेय
  • C. अनंता बरुआ
  • D. संदीप प्रधान
Show Answer

उत्तर - D. संदीप प्रधान

• SEBI - Securities and Exchange Board of India.
• SEBI की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को एक गैर-वैधानिक (non-statutory) संस्था के रूप में हुई थी।
• मुख्यालय – मुंबई
• मुख्य काम शेयर बाजार (Stock Market) को नियंत्रित करना और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।
Q30). हाल ही में किसे ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यटन’ (UN Tourism) का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में नियुक्त किया गया है? Who was recently appointed as the first woman to lead the United Nations Tourism (UN Tourism) organization?
  • A. क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • B. शेखा नासिर अल नौवैस
  • C. नगोजी ओकोंजो-इवेला
  • D. गनिका माहेश्वरी
Show Answer

उत्तर - B. शेखा नासिर अल नौवैस

• संयुक्त अरब अमीरात की शेखा नासिर अल नौवैस को 1975 में स्थापित होने के बाद से अपने 50 साल के इतिहास में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में नियुक्त किया गया है।

Q31). नवंबर 2025 में भारत के नए ‘रक्षा लेखा महानियंत्रक’ (CGDA) के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? Who has taken over as the new Controller General of Defence Accounts (CGDA) of India in November 2025?
  • A. प्रवीण कुमार
  • B. के. संजय मूर्ति
  • C. विश्वजीत सहाय
  • D. संदीप प्रधान
Show Answer

उत्तर - C. विश्वजीत सहाय

• श्री विश्वजीत सहाय (1990 बैच के IDAS अधिकारी) ने 1 नवंबर 2025 को पद संभाला।
• CGDA रक्षा मंत्रालय के मुख्य वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

Q32). हाल ही में ‘एसोचैम’ (ASSOCHAM) के नए अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? Who has recently taken over as the new president of ASSOCHAM?
  • A. अमिताभ चौधरी
  • B. निर्मल कुमार मिंडा
  • C. संजय मल्होत्रा
  • D. हर्ष वर्धन अग्रवाल
Show Answer

उत्तर - B. निर्मल कुमार मिंडा

ASSOCHAM –
• स्थापना - 1920 | मुख्यालय - नई दिल्ली
• नए अध्यक्ष - निर्मल कुमार मिंडा

Q33). हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित ट्रांसजेंडर अधिकार पैनल में शामिल होने वाली कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य कौन बनी हैं? Who has become the first transgender person from Karnataka to be included in the transgender rights panel recently constituted by the Supreme Court?
  • A. अक्कई पद्मशाली
  • B. ग्रेस बानू
  • C. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
  • D. जोयिता मंडल
Show Answer

उत्तर - A. अक्कई पद्मशाली


Q34). ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)’ के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Director General of ‘Central Industrial Security Force (CISF)’?
  • A. उपेन्द्र कुमार द्विवेदी
  • B. राजविंदर सिंह भट्टी
  • C. मनोज पांडे
  • D. प्रवीर रंजन
Show Answer

उत्तर - D. प्रवीर रंजन


Q35). वर्तमान में भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया) कौन है? Who is the current Attorney General of India?
  • A. तुषार मेहता
  • B. आर. वेंकटरमणि
  • C. न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव
  • D. डी वाई चंद्रचूड़
Show Answer

उत्तर - B. आर. वेंकटरमणि



Q36). ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) के 37वें अध्यक्ष के रूप में किसे निर्विरोध चुना गया है? Who has been elected unopposed as the 37th president of the Board of Control for Cricket in India (BCCI)?
  • A. राजीव शुक्ला
  • B. रोजर बिन्नी
  • C. मिथुन मन्हास
  • D. जय शाह
Show Answer

उत्तर - C. मिथुन मन्हास

BCCI (स्थापना: दिसंबर 1928) –
• मुख्यालय - मुंबई | सचिव - देवजीत सैकिया।
• मिथुन मन्हास पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के उत्तराधिकारी बने हैं।

Q37). ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ (IOC) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं? Who has become the first female president of the International Olympic Committee (IOC)?
  • A. नीता अंबानी
  • B. किर्स्टी कोवेंट्री
  • C. पी. टी. उषा
  • D. सेरेना विलियम्स
Show Answer

उत्तर - B. किर्स्टी कोवेंट्री

IOC (स्थापना: 23 जून 1894) –
• मुख्यालय - लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड।
• जिम्बाब्वे की किर्स्टी कोवेंट्री को मार्च 2025 में थॉमस बाक के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया।

Q38). भारत के राष्ट्रपति की एड–डी-कैंप (ADC) के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनीं है? Who has become the first woman officer to be appointed as Aide-de-Camp (ADC) to the President of India?
  • A. मनीषा पाढ़ी
  • B. निधि गुप्ता
  • C. रेखा शर्मा
  • D. यशस्वी सोलंकी
Show Answer

उत्तर - D. यशस्वी सोलंकी

• भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी मई 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पहली महिला ADC बनीं।

Q39). भारत की किसी राज्य के राज्यपाल की पहली महिला सहायक उपायुक्त (ADC) कौन बनीं हैं? Who has become the first woman officer from the armed forces to be appointed as ADC to a Governor in India?
  • A. मनीषा पाढ़ी
  • B. अवनि चतुर्वेदी
  • C. शिवांगी देसाई
  • D. पूजा वर्मा
Show Answer

उत्तर - A. मनीषा पाढ़ी

• स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम के राज्यपाल का ADC नियुक्त किया गया, जो देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी ADC बनीं।

Q40). हाल ही में किसे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed the Chairman of the Prime Minister's Economic Advisory Council?
  • A. एस. महेंद्र देव
  • B. जसवीर सिंह
  • C. दिनेश सिंह राणा
  • D. एन वेणु
Show Answer

उत्तर - A. एस. महेंद्र देव

• प्रख्यात अर्थशास्त्री एस. महेंद्र देव को जून 2025 में बिबेक देबरॉय के निधन के बाद नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Q41). हाल ही में किसे ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय’ का निदेशक नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed as the Director of 'Prime Minister Museum and Library’?
  • A. अश्विनी लोहानी
  • B. डॉ. वी. समीर कामत
  • C. राम मोहन
  • D. अनुराग भूषण
Show Answer

उत्तर - A. अश्विनी लोहानी

• पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी को जून 2025 में इस पद पर नियुक्त किया गया।

Q42). मई 2025 में ‘एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)’ के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Chief of the 'Integrated Defence Staff (IDS)' in May 2025?
  • A. आशुतोष दीक्षित
  • B. अनिल चौहान
  • C. संजय सिंह
  • D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer

उत्तर - A. आशुतोष दीक्षित

• एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 1 मई 2025 को कार्यभार संभाला।

Q43). वर्ष 2025 में संसद की लोक लेखा समिति (P.A.C.) के अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the chairman of the Public Accounts Committee (PAC) in 2025?
  • A. अधीर रंजन चौधरी
  • B. राहुल गांधी
  • C. जे. पी. नड्डा
  • D. के. सी. वेणुगोपाल
Show Answer

उत्तर - D. के. सी. वेणुगोपाल

संसद की लोक लेखा समिति (PAC) –
• स्थापना - 1921
• मुख्यालय - नई दिल्ली
• अध्यक्ष - के. सी. वेणुगोपाल (लोकसभा में विपक्ष के सदस्य को पारंपरिक रूप से अध्यक्ष बनाया जाता है)।

Q44). मई 2025 में ‘प्राक्कलन समिति’ का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Chairman of the 'Estimates Committee' in May 2025?
  • A. संजय जयसवाल
  • B. राहुल गांधी
  • C. जे. पी. नड्डा
  • D. के. सी. वेणुगोपाल
Show Answer

उत्तर - A. संजय जयसवाल

प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) –
• स्थापना - 1950
• कुल सदस्य - 30 सदस्य (सभी केवल लोकसभा से)।
• कार्यकाल - 1 वर्ष।

Q45). नवंबर 2025 को भारत के 53वें ‘मुख्य न्यायाधीश’ (CJI) के रूप में किसने शपथ ली? Who was sworn in as the 53rd Chief Justice of India (CJI) in November 2025?
  • A. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
  • B. न्यायमूर्ति बी. आर. गवई
  • C. न्यायमूर्ति सूर्यकांत
  • D. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
Show Answer

उत्तर - C. न्यायमूर्ति सूर्यकांत

• न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को शपथ ली और वे 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
• 52वें CJI न्यायमूर्ति बी. आर. गवई थे।
• न्यायाधीशों की कुल संख्या - 34 (33 + 1 मुख्य न्यायाधीश)।

Q46). ‘संघ लोकसेवा आयोग’ (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Chairman of Union Public Service Commission (UPSC)?
  • A. मनोज सोनी
  • B. संजीव कपूर
  • C. अजय कुमार
  • D. राजीव कुमार
Show Answer

उत्तर - C. अजय कुमार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) –
• अध्यक्ष - डॉ. अजय कुमार (मई 2025 से)।
• स्थापना - 1 अक्टूबर 1926
• संवैधानिक प्रावधान - अनुच्छेद 315 से 323 तक भाग XIV में।

Q47). हाल ही में ‘राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण’ (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है? Who has recently been appointed as the Executive Chairman of the National Legal Services Authority (NALSA)?
  • A. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
  • B. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
  • C. न्यायमूर्ति जे. के. महेश्वरी
  • D. न्यायमूर्ति बी. आर. गवई
Show Answer

उत्तर - B. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

• नवंबर 2025 में नियुक्ति। NALSA की स्थापना 9 नवंबर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत हुई थी।

Q48). ‘भारतीय वायु सेना’ के नए उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Vice Chief of the 'Indian Air Force’?
  • A. नागेश कपूर
  • B. अमर प्रीत सिंह
  • C. अनिल चौहान
  • D. उपेन्द्र द्विवेदी
Show Answer

उत्तर - A. नागेश कपूर

• एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को कार्यभार संभाला।
• वर्तमान वायुसेना प्रमुख - एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (28वें)।

Q49). ‘राष्ट्रमंडल’ की पहली अफ्रीकी महिला महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the first African woman Secretary General of the ‘Commonwealth’?
  • A. शर्ली बोचवे
  • B. सुजाता चतुर्वेदी
  • C. प्रज्ञा मिश्रा
  • D. निधि वर्मा
Show Answer

उत्तर - A. शर्ली बोचवे

• शर्ली बोचवे (घाना) ने 1 अप्रैल 2025 को कार्यभार संभाला। वे राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव हैं।

Q50). ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)’ का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Director General of 'Indian Council of Agricultural Research (ICAR)' in April 2025?
  • A. अनूप पाण्डेय
  • B. मांगी लाल जाट
  • C. राजीव बंसल
  • D. संजय खन्ना
Show Answer

उत्तर - B. मांगी लाल जाट

• डॉ. मांगी लाल जाट ने 21 अप्रैल 2025 को ICAR के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

Q51). ‘पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)’ के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया? Who has been appointed as the new Chairman of 'Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA)’?
  • A. शिव सुब्रमण्यम रमन
  • B. अजय कुमार
  • C. कृष्ण मूर्ति सुब्रमण्यम
  • D. सुनील भारती
Show Answer

उत्तर - A. शिव सुब्रमण्यम रमन


Q52). हाल ही में किसे ‘एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC)’ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed as the new president of the Asian Cricket Council (ACC)?
  • A. जय शाह
  • B. सौरव गांगुली
  • C. मोहसिन नकवी
  • D. रविन्द्र जडेजा
Show Answer

उत्तर - C. मोहसिन नकवी


Q53). ‘अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी (AIOS)’ का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed the new Vice President of 'All India Ophthalmological Society (AIOS)’?
  • A. डॉ. मोहन राजन
  • B. सुमित कुमार
  • C. संजीव खन्ना
  • D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer

उत्तर - A. डॉ. मोहन राजन

अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी (AIOS) –
• स्थापना - 1930
• मुख्यालय - नई दिल्ली
• वर्तमान अध्यक्ष - डॉ. पार्थ बिस्वास

Q54). ‘ICC पुरुष क्रिकेट समिति’ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the chairman of the 'ICC Men's Cricket Committee’?
  • A. सौरभ गांगुली
  • B. रोजर बिन्नी
  • C. गौतम गंभीर
  • D. जय शाह
Show Answer

उत्तर - A. सौरभ गांगुली

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) –
• स्थापना - 15 जून 1909
• मुख्यालय - दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
• वर्तमान अध्यक्ष - जय शाह

Q55). ‘भारत की पहली महिला विधि सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the first woman Law Secretary of India?
  • A. प्रज्ञा वर्मा
  • B. निधि मिश्रा
  • C. नीना गुप्ता
  • D. अंजू राठी राणा
Show Answer

उत्तर - D. अंजू राठी राणा


Q56). ‘भारतीय भारोत्तोलन महासंघ’ (IWLF) के एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Chairperson of the Athletes Commission of the Indian Weightlifting Federation (IWLF)?
  • A. रानी रामपाल
  • B. मनिका बत्रा
  • C. सानिया मिर्जा
  • D. मीराबाई चानू
Show Answer

उत्तर - D. मीराबाई चानू

मीराबाई चानू –
• पूरा नाम - सैखोम मीराबाई चानू | मूल स्थान - मणिपुर, भारत
• खेल - भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) | श्रेणी - 49 किलोग्राम
• ओलंपिक पदक - टोक्यो 2020 (आयोजित 2021) में रजत पदक

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (IWLF) –
• स्थापना - 1935 | मुख्यालय - नई दिल्ली
• अध्यक्ष - सहदेव यादव | महासचिव - आनंदे गौड़ा

Q57). हाल ही में किसे भारत के ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ के रूप में नियुक्त किया गया है? Who has recently been appointed as the ‘Chief Election Commissioner’ of India?
  • A. ज्ञानेश कुमार
  • B. सुदीप जैन
  • C. राजीव कुमार
  • D. अजय भादु
Show Answer

उत्तर - A. ज्ञानेश कुमार

• ज्ञानेश कुमार (केरल कैडर) भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) बने हैं।
• कार्यकाल - 19 फरवरी 2025 – 26 जनवरी 2029 तक।

भारतीय निर्वाचन आयोग –
• स्थापना – 25 जनवरी 1950 | मुख्यालय – नई दिल्ली
• मतदान की आयु 61वें संशोधन (1989) द्वारा 21 से घटाकर 18 की गई।
• प्रथम महिला CEC - वी. एस. रमादेवी
• अनुच्छेद 324-329 (भाग XV) चुनाव से संबंधित हैं।

Q58). हाल ही में किसे ISRO का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? Who has been recently appointed as the new Chairman of ISRO?
  • A. के. सिवन
  • B. एस. सोमनाथ
  • C. माधवन नायर
  • D. वी. नारायणन
Show Answer

उत्तर - D. वी. नारायणन

ISRO – Indian Space Research Organisation
• स्थापना – 15 अगस्त, 1969 | मुख्यालय – बेंगलुरु (कर्नाटक)
• प्रमुख - वी. नारायणन (11वें) | संस्थापक - विक्रम साराभाई
• 1975 में पहला उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ रूस से छोड़ा गया।
• रोहणी भारत का पहला उपग्रह है, जिसे भारतीय प्रक्षेपण यान (SLV-3) से प्रक्षेपित किया गया था।

Q59). हाल ही में किसने ‘भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)’ के सीईओ का पदभार संभाला है? Who has recently taken over as the CEO of 'Unique Identification Authority of India (UIDAI)’?
  • A. अमित अग्रवाल
  • B. संजय मल्होत्रा
  • C. भुवनेश कुमार
  • D. दीपक सिंह
Show Answer

उत्तर - C. भुवनेश कुमार

UIDAI –
• स्थापना - 28 जनवरी 2009
• मुख्यालय – नई दिल्ली

Q60). ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)’ का 9वां अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed the 9th Chairperson of the 'National Human Rights Commission (NHRC)’?
  • A. न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम
  • B. मनीष मिश्रा
  • C. भुवनेश शाह
  • D. अरुनीश चावला
Show Answer

उत्तर - A. न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) –
• स्थापना - 12 अक्टूबर 1993 | मुख्यालय - नई दिल्ली
• प्रथम अध्यक्ष - न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा
• कार्यकाल - 3 वर्ष/70 वर्ष की आयु तक
• मानवाधिकार दिवस - 10 दिसंबर (2025 की थीम: “मानवाधिकार - हमारी दैनिक आवश्यकताएं”)

Q61). भारत के 23वें ‘विधि आयोग के अध्यक्ष’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the 23rd 'Chairman of the Law Commission' of India?
  • A. न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी
  • B. ज्ञानेंद्र कुमार
  • C. अजय कुमार
  • D. रंजन गोगोई
Show Answer

उत्तर - A. न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी


Q62). ‘रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA)’ का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed the head of 'Controller General of Defence Accounts (CGDA)’?
  • A. डॉ. मयंक शर्मा
  • B. अजय सेठ
  • C. तरुण बजाज
  • D. अरुण चौहान
Show Answer

उत्तर - A. डॉ. मयंक शर्मा


Q63). हाल ही में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ के नए निजी सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been recently appointed as the new private secretary of 'Prime Minister Narendra Modi’?
  • A. निधि तिवारी
  • B. सोनम गुप्ता
  • C. पूजा वेम
  • D. सोम्या वर्मन
Show Answer

उत्तर - A. निधि तिवारी


Q64). ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ (RBI) के नए गवर्नर (26वें) कौन बनाए गए है? Who has been appointed as the new Governor (26th) of ‘Reserve Bank of India’ (RBI)?
  • A. संजय मूर्ति
  • B. रघुराम राजन
  • C. शक्तिकांत दास
  • D. संजय मल्होत्रा
Show Answer

उत्तर - D. संजय मल्होत्रा

RBI - Reserve Bank of India.
• यह भारत का केन्द्रीय बैंक है।
• गवर्नर - संजय मल्होत्रा (26वें)
• स्थापना - 01 अप्रैल 1935 (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत)।
• मुख्यालय - मुम्बई, महाराष्ट्र (1937 में कोलकाता से स्थानांतरित)।
• पहले गवर्नर - सर ओसबोर्न स्मिथ
• पहले भारतीय गवर्नर - चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख (सबसे लंबा कार्यकाल)।

Q65). ‘एशियाई विकास बैंक (ADB)’ का 11वाँ अध्यक्ष किसे चुना गया है? Who has been elected the 11th President of the ‘Asian Development Bank (ADB)’?
  • A. शक्तिकांत दास (भारत)
  • B. डेविड मालपास (अमेरिका)
  • C. मसातो कांडा (जापान)
  • D. एंटोनियो गुटेरस (पुर्तगाल)
Show Answer

उत्तर - C. मसातो कांडा (जापान)

एशियाई विकास बैंक (ADB) –
• स्थापना - 1966 | मुख्यालय – मनीला, फिलीपींस
• अध्यक्ष - मसातो कांडा (जापान) | कार्यकाल - 5 साल
• सदस्य देश - 69 (69वाँ सदस्य - इजरायल)
• जापान और अमेरिका सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं (हिस्सेदारी 15.6%)।

Q66). ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबस ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (FICCI) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं? Who has become the new President of ‘Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry’ (FICCI)?
  • A. राजीव कुमार
  • B. संजय अग्रवाल
  • C. रवि जैन
  • D. अनंत गोयनका
Show Answer

उत्तर - D. अनंत गोयनका

FICCI –
• स्थापना – 1927 | मुख्यालय - नई दिल्ली

Q67). ‘अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH)’ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed the President of ‘International Hockey Federation (FIH)’?
  • A. थॉमस बाख
  • B. जय शाह
  • C. तैय्यब इकराम
  • D. दिलीप तिर्की
Show Answer

उत्तर - C. तैय्यब इकराम

FIH - International Hockey Federation –
• स्थापना - 7 जनवरी, 1924 | मुख्यालय – लुसाने (स्विट्ज़रलैंड)

Q68). ‘राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)’ का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new chairperson of the National Commission for Women (NCW)?
  • A. विजय किशोर रहाटकर
  • B. रेखा शर्मा
  • C. पूजा वर्मा
  • D. दीप्ति गौर मुखर्जी
Show Answer

उत्तर - A. विजय किशोर रहाटकर


Q69). ‘कर्मचारी चयन आयोग (SSC)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है? Who has become the new chairman of 'Staff Selection Commission (SSC)’?
  • A. एस. गोपालकृष्णन
  • B. अविरल जैन
  • C. मनोज कुमार
  • D. सुमन के. बेरी
Show Answer

Ans. - A. एस. गोपालकृष्णन


Q70). ‘भारतीय तटरक्षक बल (ICG)’ के 26वें महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the 26th Director General of the Indian Coast Guard (ICG)?
  • A. उपेंद्र द्विवेदी
  • B. दिनेश कुमार त्रिपाठी
  • C. परमेश शिवमणि
  • D. अमर प्रीत सिंह
Show Answer

उत्तर - C. परमेश शिवमणि

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) –
• मुख्यालय – नई दिल्ली | स्थापना – 01 फरवरी 1977

Q71). ‘भारतीय नौसेना’ के नए उप प्रमुख कौन बने है? Who has become the new Deputy Chief of the 'Indian Navy’?
  • A. वाइस एडमिरल संजय वात्सायन
  • B. मनोज पाण्डेय
  • C. दिनेश कुमार त्रिपाठी
  • D. विवेक राम चौधरी
Show Answer

उत्तर - A. वाइस एडमिरल संजय वात्सायन

भारतीय नौसेना –
• स्थापना – 26 जनवरी 1950
• मुख्यालय – नई दिल्ली
• नौसेना प्रमुख – दिनेश कुमार त्रिपाठी (26वें)

Q72). वर्तमान में ‘भारतीय सेना’ के प्रमुख कौन हैं? Who is the current Chief of the 'Indian Army’?
  • A. कृष्णा स्वामीनाथन
  • B. मनोज पाण्डेय
  • C. दिनेश कुमार त्रिपाठी
  • D. उपेंद्र द्विवेदी
Show Answer

उत्तर - D. उपेंद्र द्विवेदी

भारतीय सेना –
• स्थापना – 01 अप्रैल, 1895 | मुख्यालय – नई दिल्ली
• सेना प्रमुख – जनरल उपेंद्र द्विवेदी (30वें)
• उपप्रमुख – लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह
• 77 वां सेना दिवस 2025 – 15 जनवरी (थीम: ‘समर्थ भारत, सक्षम सेना’)
• पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ – फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा (1949)

Q73). भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और ‘मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Chairman and Chief Executive Officer (CEO) of Indian Railway Board?
  • A. सतीश कुमार
  • B. पूजा वर्मा
  • C. अरुण गोयल
  • D. तरुण बजाज
Show Answer

उत्तर - A. सतीश कुमार

भारतीय रेलवे बोर्ड –
• स्थापना – 1905 | मुख्यालय – नई दिल्ली
• अश्वनी वैष्णव वर्तमान में केन्द्रीय रेल मंत्री है।

Q74). ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)’ के तीसरे महानिदेशक के रूप में किसे चुना गया है? Who has been elected as the third Director General of ‘International Solar Alliance (ISA)’?
  • A. आशीष खन्ना
  • B. राजीव कुमार
  • C. अनिल चौहान
  • D. संजीव रैना
Show Answer

उत्तर - A. आशीष खन्ना

ISA – International Solar Alliance
• स्थापना – 30 नवम्बर 2015
• मुख्यालय – गुरुग्राम (हरियाणा)

Q75). ‘राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB)’ के नए प्रमुख कौन बने हैं? Who has become the new chief of National Crime Records Bureau (NCRB)?
  • A. समीर वी. कामत
  • B. राजीव कुमार
  • C. आलोक रंजन
  • D. अनिल चौहान
Show Answer

उत्तर - C. आलोक रंजन

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) –
• स्थापना – 11 मार्च 1986 | मुख्यालय – दिल्ली
• मूल विभाग – गृह मंत्रालय

Q76). ‘NAFED’ के नए प्रबंध निदेशक (MD) और CEO कौन बने हैं? Who has become the new Managing Director (MD) and CEO of 'NAFED’?
  • A. दीपक अग्रवाल
  • B. सौम्या स्वामीनाथन
  • C. डॉ. टी. वी. सोमनाथन
  • D. तरुण बजाज
Show Answer

उत्तर - A. दीपक अग्रवाल

NAFED – National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India
• स्थापना – 02 अक्टूबर 1958 | मुख्यालय – नई दिल्ली

Q77). ‘भारतीय राष्ट्रीय राईफल संघ (NRAI)’ के अध्यक्ष कौन बने है? Who has become the President of ‘National Rifle Association of India (NRAI)’?
  • A. संजीव रैना
  • B. दीप्ति गौर
  • C. कलिकेश नारायण सिंह देव
  • D. अशोक कुमार सिंह
Show Answer

उत्तर - C. कलिकेश नारायण सिंह देव

भारतीय राष्ट्रीय राईफल संघ (NRAI) –
• स्थापना – 1951 | मुख्यालय – नई दिल्ली

Q78). भारत के नए ‘वित्त सचिव’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new 'Finance Secretary' of India?
  • A. गोविन्द मोहन
  • B. अजय सेठ
  • C. दीप्ति गौर
  • D. टीवी. सोमनाथन
Show Answer

उत्तर - B. अजय सेठ

भारत के कुछ अन्य सचिव एवं सलाहकार -
• कैबिनेट सचिव – टी. वी. सोमनाथन
• प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री – पी. के. मिश्रा (शक्तिकांत दास)
• विदेश सचिव – विक्रम मिस्री | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार – अजीत डोवाल
• गृह सचिव – गोविन्द मोहन | प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार – अजय कुमार सूद

Q79). ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)’ के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new Director General of ‘National Security Guard (NSG)’?
  • A. प्रीति सुदन
  • B. बी. श्रीनिवास
  • C. प्रज्ञा वर्मा
  • D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer

उत्तर - B. बी. श्रीनिवास

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) -
• स्थापना - सितंबर 1986 | मुख्यालय - नई दिल्ली
• आदर्श वाक्य: ‘सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा’ (गृह मंत्रालय के अंतर्गत)।

Q80). ‘सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक (SSB)’ किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the 'Director General of Sashastra Seema Bal (SSB)’?
  • A. समीर कुमार सिन्हा
  • B. नितिन अग्रवाल
  • C. संजय सिंघल
  • D. नीना सिंह
Show Answer

उत्तर - C. संजय सिंघल


Q81). वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया CEO किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the new CEO of the International Cricket Council (ICC) in 2025?
  • A. जय शाह
  • B. संजोग गुप्ता
  • C. मनु साहनी
  • D. ज्योफ एलार्डिस
Show Answer

उत्तर - B. संजोग गुप्ता

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) –
• स्थापना – 15 जून, 1909 | मुख्यालय – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
• अध्यक्ष – जय शाह

Q82). ‘प्रवर्तन निदेशालय (ED)’ के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the Director of 'Enforcement Directorate (ED)’?
  • A. संजीव बंसल
  • B. राहुल नवीन
  • C. अरुण गोयल
  • D. वी. सतीश
Show Answer

उत्तर - B. राहुल नवीन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) -
• यह भारत सरकार की एक कानून प्रवर्तन और आर्थिक खुफिया एजेंसी है।
• स्थापना - 1 मई 1956 | मुख्यालय - नई दिल्ली

Q83). ‘खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC)’ के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? Who has been appointed as the CEO of ‘Khadi and Village Industries Commission (KVIC)’?
  • A. राजीव कुमार
  • B. सोम रॉय वर्मन
  • C. दीपिका रॉय
  • D. मनोज कुमार
Show Answer

उत्तर - D. मनोज कुमार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग -
• स्थापना - 1957 | मुख्यालय - मुंबई (महाराष्ट्र)
• नोडल मंत्रालय - माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय

Q84). ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS)’ का अध्यक्ष किसे चुना गया है? Who has been elected as the President of 'Indian Newspaper Society (INS)’?
  • A. आलोक रंजन
  • B. एम. वी. श्रेयम्स कुमार
  • C. अनिल चौहान
  • D. राजीव कुमार
Show Answer

उत्तर - B. एम. वी. श्रेयम्स कुमार

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी –
• स्थापना – 1939 | मुख्यालय – नई दिल्ली
• यह भारत में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के प्रकाशकों की सर्वोच्च संस्था है।

Q85). वर्तमान में भारत के 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) कौन है? Who is the current Speaker of the 18th Lok Sabha of India?
  • A. राहुल गांधी
  • B. नरेन्द्र मोदी
  • C. जेपी नड्डा
  • D. ओम बिड़ला
Show Answer

उत्तर - D. ओम बिड़ला

• प्रथम लोकसभा अध्यक्ष - गणेश वासुदेव मावलंकर
• वर्तमान लोकसभा विपक्ष नेता - राहुल गाँधी

Q86). अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के नए चीफ कौन बने हैं? Who has become the new chief of the US space agency NASA?
  • A. जेरेड इसाकमैन
  • B. जो बीडेन
  • C. डोनाल्ड ट्रंफ
  • D. बिल नेशन
Show Answer

उत्तर - A. जेरेड इसाकमैन

NASA- National Aeronautics and Space Administration
• स्थापना - 29 जुलाई, 1958 | मुख्यालय - वाशिंगटन, डीसी
• अमेरिका के नए (47वें) राष्ट्रपति - डोनाल्ड ट्रंफ

Q87). ‘सीमा सड़क संगठन (BRO)’ के 28वें महानिदेशक कौन बने है? Who has become the 28th Director General of ‘Border Roads Organization (BRO)’?
  • A. रघु श्रीनिवासन
  • B. राहुल रसगोत्रा
  • C. अनिल चौहान
  • D. दीपक सिंह
Show Answer

उत्तर - A. रघु श्रीनिवासन

BRO – Border Roads Organization
• स्थापना - 1960 | आदर्श वाक्य - श्रमेण सर्वम साध्यम
• 2015 से यह पूर्णतः रक्षा मंत्रालय के अधीन है।
• मुख्य कार्य - दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का निर्माण (जैसे जोजिला-कारगिल)।

Q88). भारत के वर्तमान ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)’ कौन बने है? Who is the current 'Chief of Defense Staff (CDS)' of India?
  • A. विपिन रावत
  • B. अनिल चौहान
  • C. मनोज पाण्डेय
  • D. पिनाकी चन्द्र घोष
Show Answer

उत्तर - B. अनिल चौहान

• CDS पद का गठन – 01 जनवरी 2020
• भारत के पहले CDS – जनरल विपिन रावत

Q89). ‘असम राइफल्स (AR)’ के वर्तमान महानिदेशक कौन है? Who is the current Director General of 'Assam Rifles (AR)'?
  • A. विकास लखेड़ा
  • B. नलिन प्रभात
  • C. राजीव कुमार
  • D. संजय भल्ला
Show Answer

उत्तर - A. विकास लखेड़ा

असम राइफल्स (AR) -
• स्थापना - 1835 | आदर्श वाक्य - पहाड़ी लोगों के मित्र
• तैनाती - भारत-म्यांमार सीमा

Q90). रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष कौन हैं? Who is the Chairperson of Defence Research and Development Organisation (DRDO)?
  • A. जी. सतीश रेड्डी
  • B. समीर वी. कामत
  • C. वासुदेव वासु
  • D. आर. चिदंबरम
Show Answer

उत्तर - B. समीर वी. कामत

DRDO – Defence Research and Development Organization
• स्थापना – 01 जनवरी 1958 | मुख्यालय - नई दिल्ली

Q91). नीति आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? Who is the Chairman of NITI Aayog?
  • A. नरेन्द्र मोदी
  • B. सुमन के. बेरी
  • C. बीवीआर सुब्रह्मण्यम
  • D. अरुण कुमार मिश्रा
Show Answer

उत्तर - A. नरेन्द्र मोदी

NITI - National Institution for Transforming India
• अध्यक्ष - नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) | स्थापना - 1 जनवरी 2015
• उपाध्यक्ष - श्री सुमन बेरी | CEO - बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम्
• इसने योजना आयोग को प्रतिस्थापित किया।

Q92). भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के अध्यक्ष कौन हैं? Who is the chairman of the Telecom Regulatory Authority of India (TRAI)?
  • A. अमित अग्रवाल
  • B. सुनील भारती मित्तल
  • C. अनिल कुमार लाहोटी
  • D. विनय शर्मा
Show Answer

उत्तर - C. अनिल कुमार लाहोटी


Q93). भारत की वर्तमान में राष्ट्रपति कौन है? Who is the current president of India?
  • A. निर्मला सीतारमण
  • B. द्रौपदी मुर्मु
  • C. संगीता बरुआ
  • D. अनुराधा ठाकुर
Show Answer

उत्तर - B. द्रौपदी मुर्मु

• द्रौपदी मुर्मु भारत की 15वीं राष्ट्रपति तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

निष्कर्ष (Final Words)

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपकी आगामी परीक्षाओं (SSC, Railway, Bank, UPSC) के लिए काफी मददगार साबित होगी। नियुक्तियां समय के साथ बदलती रहती हैं, इसलिए हम इस पेज को नियमित रूप से अपडेट करते रहते हैं। अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और स्टडी ग्रुप्स में शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. भारत के 11वें ISRO अध्यक्ष कौन हैं?
वर्तमान में ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन हैं।
Q. वर्तमान लोक सभा अध्यक्ष कौन हैं?
18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला हैं।
Q. थल सेना के वर्तमान प्रमुख (Chief of Army Staff) कौन हैं?
भारतीय सेना के वर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हैं।

Post a Comment

0 Comments